चांदी 10975 रुपए महंगी

नई दिल्ली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। चांदी के मामले में यह काफी ज्यादा रही। सफेद धातु के दामों में 10,975 रुपए का उछाल आया। यह 2.79 लाख रुपए प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत में 400 रुपए की तेजी आई। यह बढ़ोतरी मजबूत ग्लोबल रुझानों के चलते हुई। डॉलर की कमजोरी ने इस सुरक्षित निवेश वाले एसेट की मांग को बढ़ा दिया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत में 10,975 रुप का जबरदस्त उछाल आया।
सोमवार के बंद स्तर 2,68,300 रुपए प्रति किलोग्राम के मुकाबले मंगलवार को यह बढक़र 2,79,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई। यह 1,64,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।