आज की ख़बरदेश विदेश

सॉरी! टांडा के मेडिकल स्टोर में ये दवाएं नहीं

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल के मुख्य दवाखाने में एक काउंटर मरीजों के लिए परेशानियों का कारण बन हुआ है। दूरदराज के जिलों से आए कृष्ण कुमार, किरण, विक्रांत शर्मा व अजय सहित कई अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने कहा कि टांडा अस्पताल में अत्यंत गंभीर समस्या एक दवाई वितरण काउंटर होने के कारण मरीजों को एक घंटे से अधिक समय तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी प्रतीक्षा के बाद जब दवाई लेने की बारी आती है, तो मरीजों को कई बार बताया जाता है कि संबंधित दवाई डिस्पेंसरी काउंटर या स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों तथा चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को अत्यंत पीड़ादायक और अमानवीय परेशानियों को झेलने को मजबूर होना पड़ता है। साथ ही मरीजों ने कहा की काउंटर पर झुक कर दवाई के लिए कहना पड़ता है, क्योंकि काउंटर पर पर्ची के अलावा बात करने के लिए किसी अन्य स्पेस का विकल्प नहीं है तथा पुरुष व महिलाओं की अलग लाइनों का विकल्प तो है, परंतु विकलांग या दिव्यांग मरीजों के लिए किसी भी तरह की अन्य लाइन की कोई सुविधा नहीं है, जिसके चलते विकलांग तथा बुजुर्ग मरीजों को मजबूरी में नीचे बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

इस दुविधा के कारण दूर दराज के जिलों से आने वाले मरीजों को घंटों लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है और अंत में दवाई न मिलने की स्थिति में परेशान भी होना पड़ता है। हालांकि सुपरस्पेशलिटी की डिस्पेंसरी में दो काउंटर्स की सुविधा को मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है, लेकिन मुख्य डिस्पेंसरी पर एक ही काउंटर उपलब्ध है। इस कारण मरीजों ने टांडा अस्पताल प्रशासन से भी गुहार लगाई की प्रदेश के दूसरे बड़े अस्पताल में मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते हुए कम से कम डिस्पेंसरी के अलग अलग पांच काउंटरों की व्यवस्था की सुविधा मुहैया करवाई जानी चाहिए, ताकि मरीजों का समय बच सके और परेशानियों से निजात भी मिल सके। विदित है कि प्रदेश के दूसरे बड़े टांडा अस्पताल में छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और 15 लाख से ज्यादा की आबादी वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा से मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button