आज की ख़बरदेश विदेश

सुनेत्रा बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, पति अजीत पवार की मौत के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी, आज लेंगी शपथ

मुंबई

एनसीपी प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत के बाद उनकी पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली डिप्टी सीएम बनेंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई हैं। सुनेत्रा शनिवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। इससे पहले अजीत पवार महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम थे। बुधवार सुबह बारामती जाते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से एनसीपी में वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से बातचीत की थी और उन्हें जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। सूत्रों की मानें तो सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गई हैं। शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। महाराष्ट, के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि शनिवार को एक विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा को इसका नेता बनाया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा को एक्साइज और खेल मंत्रालय मिलेगा, जबकि वित्त मंत्रालय फडऩवीस संभालेंगे। सुनेत्रा अभी राज्यसभा सांसद हैं और कहा जा रहा है कि वह भविष्य में अजित पवार की सीट से चुनाव भी लड़ सकती हैं। बता दें अजीत पवार की मृत्यु की जांच राज्य की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में इस मामले की जांच पुणे ग्रामीण पुलिस कर रही थी। पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया था। सरकार ने पुणे ग्रामीण पुलिस को अब तक जुटाए गए मामले के विवरण और सुबूत राज्य सीआईडी को सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सीआईडी ने अपनी जांच शुरू कर दी है और वह बारामती एयरफील्ड में सुरक्षा चूक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं की जांच करेगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button