आज की ख़बरपंजाब

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन और सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप शंघवी सहित अन्य उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श

चंडीगढ़, 5 मार्च 2026ः

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज मुंबई में बड़े औद्योगिक घरानों के साथ लगातार उच्च-स्तरीय बैठकें कीं और पंजाब में निवेश के संभावित अवसरों पर चर्चा की तथा उन्हें 13-15 मार्च 2026 तक मोहाली की प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में होने वाले ’’प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अपनी इस यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन; सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप शंघवी; टाटा पावर के एमडी एवं सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा तथा एस्सार ग्रुप के अंशुमन रुइया से मुलाकात की।

इन बैठकों में औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की पड़ताल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

– टाटा ग्रुप के साथ मुलाकात

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

टाटा संस के चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन के साथ विचार-विमर्श के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मजबूत औद्योगिक माहौल तथा निवेश एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों पर प्रकाश डाला।

दोनों पक्षों ने लुधियाना में टाटा स्टील की मौजूदगी के आधार पर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तथा स्टील इकोसिस्टम को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) में संभावित सहयोग की भी पड़ताल की गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री चंद्रशेखरन ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार की सक्रिय पहल की प्रशंसा की तथा लुधियाना में टाटा स्टील सुविधा की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

– सन फार्मा के साथ मुलाकात

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप शंघवी तथा होल-टाइम डायरेक्टर एवं सीओओ आलोक शंघवी के साथ अपनी मुलाकात में कैबिनेट मंत्री ने फार्मास्यूटिकल, हेल्थकेयर इनोवेशन तथा लाइफ साइंसेज के हब के रूप में पंजाब की स्थिति को मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की।

विचार-विमर्श के दौरान फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग तथा फॉर्मूलेशन सुविधाओं के विस्तार, एपीआई तथा बल्क ड्रग उत्पादन में निवेश, फार्मास्यूटिकल विश्लेषण एवं रेगुलेटरी सेवाओं के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की स्थापना तथा पंजाब के मजबूत कृषि माहौल का लाभ उठाते हुए न्यूट्रास्यूटिकल तथा वेलनेस सेगमेंट्स के विकास पर चर्चा की गई।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button