आज की ख़बरदेश विदेशराजनीति

थरूर ने की राहुल गांधी की तारीफ, पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के एक दिन बाद कहा, वह ईमानदार नेता

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ईमानदार नेता बताया, जो देश में सांप्रदायिकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर सशक्त आवाज हैं। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी को हर कोई पसंद करता है, क्योंकि वह देश में सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहते हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि इस बारे में मेरी कोई अलग राय नहीं है। थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी से कभी सहमति नहीं जताई और कहा कि वह (राहुल) एक ईमानदार नेता हैं। उनकी यह टिप्पणी अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के एक दिन बाद आई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सब ठीक है और हम साथ-साथ हैं। थरूर कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ हुए व्यवहार और केरल में कुछ नेताओं द्वारा उन्हें ‘दरकिनार’ करने के प्रयासों से नाराज बताए जा रहे थे। थरूर ने शुक्रवार को यह भी कहा कि कुछ मुद्दों पर उनके रुख को मीडिया ने शायद बीजेपी समर्थक माना हो, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर देखा है। थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ इंटरनेशनल मामलों पर, उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button