आर्थिक

द अपाचे डीएनए एंथम लांच

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एटीवीएस अपाचे ने एग्जॉस्ट नोट को संगीत की लय में बदलते हुए मंगलवार को अपना पहला आधिकारिक एंथम द अपाचे डीएनए लॉन्च किया, जो ब्रांड की विरासत के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। भारत के मशहूर रैपर और गीतकार ब्रोधा वी ने इस एंथम को ग्राहकों और विशेष तौर पर भारत तथा दुनिया भर की नई पीढ़ी में जोश भरने के लिए तैयार किया है। छह भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में लॉन्च किया गया यह एंथम टीवीएस अपाचे जैसे बेहतरीन रेसिंग और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग ब्रांड के लिए उल्लेखनीय सांस्कृतिक पल को रेखांकित करता है। टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, निडर, जोश और रेसिंग की विरासत को अपनाते हुए 60 से ज्यादा देशों में 65 लाख से अधिक राइडरों के लिए प्रदर्शन, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष की पहचान बन गई है।

यह एंथम इस जोश को और बढ़ाता है और खुद को रेस ट्रैक पर और उसके बाहर आत्मविश्वास और बेजोड़ ऊर्जा की शानदार अभिव्यक्ति के रूप में पेश करता है। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम खंड के व्यवसाय प्रमुख विमल सुंबली ने इस पहले टीवीएस अपाचे एंथम पर अपनी टिप्पणी में कहा कि टीवीएस अपाचे पिछले 20 साल से हमारे रेसिंग डीएनए की जीती-जागती पहचान रही है। यह एक ऐसा नजरिया और विरासत है, जिसने दुनिया भर के 65 लाख राइडरों को सशक्त बनाया है। दि अपाचे डीएनए एंथम हर उस राइडर के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है, जो टीवीएस अपाचे की सोच को अपनाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button