आज की ख़बरचंडीगढ़

बजट से मजबूत होगी आर्थिकी, बीजेपी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बजट को कहा सराहनीय

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ इकाई ने भारत के 80वें केंद्रीय बजट पर एक विस्तृत चर्चा सत्र का आयोजन बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम चंडीगढ़ में किया। बजट प्रस्तुति के लाइव प्रसारण के उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्र भारत के 80वें बजट का सभी उपस्थितजनों ने स्वागत करते हुए उसकी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बीजेपी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष राज किशोर के प्रबंधन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि यह बजट संतुलित विकास, समावेशी प्रगति और दीर्घकालिक राष्ट्रीय उन्नति के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के नेतृत्व में विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक मजबूती की आधारशिला बनेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रस्तावित डाटा हब और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में बनने वाले ये डाटा हब आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सेवाओं को नई गति देंगे। चंडीगढ़ जैसे शिक्षित मानव संसाधनए प्रशासनिक केंद्र और आईटी अनुकूल वातावरण वाले शहर को इन डाटा हब्स से प्रत्यक्ष रूप से आईटी सेक्टर, स्टार्टअप्स और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button