हॉलीवुड में पसरा मातम, मशहूर निर्देशक रॉब रेनर और पत्नी मिशेल की हत्या

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी, मिशेल सिंगर रेनर, लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। ‘पीपल’ पत्रिका ने कई सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। दमकलर्मियों ने रेनर के घर से दो व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना दी। टीएमजेड पोर्टल के अनुसार, “दोनों पीड़ितों के शरीर पर छुरा घोंपने के निशान मिले जो गहरे कटे हुए थे।”
पत्रिका के सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के मामले में दंपति के बेटे निक रेनर मुख्य संदिग्ध हैं, जिसका नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। पुलिस ने फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन निक रेनर से पूछताछ की जा रही है। रॉब रेनर ने 1960 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में एक निर्देशक के रूप में प्रभावशाली पहचान बनाई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714