चंडीगढ़ में पकड़े दो साइबर ठग, फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

चंडीगढ़
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनए यूटी चंडीगढ़ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों को पकडऩे के लिए एसपी साइबर क्राइम, यूटी चंडीगढ़ गीतांजलि खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को डीएसपी साइबर क्राइम ए वेंकटेश का मार्गदर्शन तथा इंस्पेक्टर एरम रिज़वी, एसएचओ साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 चंडीगढ़ की कड़ी निगरानी प्राप्त रही। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र कुमार पुत्र सरमनए निवासी जिला राठ उत्तर प्रदेश और महेंद्र सिंहए पुत्र राधे श्यामए निवासी बांदाए उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह मामला डीएसपी ट्रैफिक यूटी चंडीगढ़ की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को 13 जनवरी 2026 को एक संदिग्ध एसएमएस प्राप्त हुआए जिसमें कैमरे से ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज होने का दावा करते हुए एक फर्जी लिंक के माध्यम से तत्काल भुगतान करने को कहा गया था। जांच में सामने आया कि यह संदेश चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक प्रणाली से नहीं भेजा गया था। इसके बाद कई नागरिकों को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से इसी तरह के फर्जी संदेश प्राप्त होने की जानकारी मिली। वहीं, आरोपियों के मोबाइल फोन से फर्जी चालान एसएमएस बरामद किए गए, जो मामले में अहम डिजिटल साक्ष्य साबित हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।