आज की ख़बरपंजाब

अमृतसर में सीमा पार से संचालित नार्काे तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 51.5 किलोग्राम हेरोइन सहित काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 30 जनवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से संचालित नार्को तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो गुर्गों को 103 पैकेटों में पैक की गई 51.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जीत और रणजीत सिंह उर्फ ढिल्लों दोनों निवासी गांव तलवंडी राय दादू, अमृतसर के रूप में हुई है।

यह सफलता अमृतसर ग्रामीण पुलिस के द्वारा 42.9 किलोग्राम हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड और 1 स्टार-मार्क पिस्तौल सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद करके सीमा पार से संचालित नार्को-आतंकवाद नेटवर्क का पर्दाफाश करने के एक दिन बाद हासिल हुई है। इसके साथ 24 घंटों में हेरोइन की कुल बरामदगी 94.5 किलोग्राम हो गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर की मिलीभगत से सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की व्यापक जांच में संचार के कई तरीकों और अपराधों से जुड़े अन्य डिजिटल सबूतों के बारे में खुलासा हुआ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी ने बताया कि इस नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की टीमों ने खासा क्षेत्र के निकट दो संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय रोका, जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और उनके बीच एक संदिग्ध बैग रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि बैग की तलाशी लेने पर, पुलिस ने हेरोइन के 103 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 51.5 किलोग्राम था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एसएसपी ने बताया कि इस मामले की और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 30.01.2026 को थाना घरिंदा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button