पंजाब
तरनतारन के दो युवकों की कनाडा में सडक़ हादसे में मौत

कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के नेल्सन शहर के पास हुए एक भीषण ट्रक हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कनाडा के एडमिंटन शहर से संबंधित उक्त दोनों युवक ट्रक से जा रहे थे। रास्ते में अलास्का हाई-वे पर उनका ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में मारे गए युवकों की पहचान तलविंदर सिंह और जसबीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक पंजाब के तरनतारन जिला के गांव माड़ी गौर सिंह वाली और गांव आलोवाल से संबंधित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक आपस में ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें