अज्ञात हमलावरों ने धुना दुकानदार, त्यूड़ गांव में अंजाम दी वारदात, गल्ले से नकदी लें उड़े बदमाश

खरड़
खरड़ के नजदीकी गांव त्यूड़ में अज्ञात मोटरसाईकल सवार लुटेरों ने करियाना की दुकान करने वाले दुकानदार मुकेश कुमार उर्फ तोता पर दुकान में घुस कर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करके दुकान में रखे गल्ले से नकदी चोरी कर ली और फरार हो गये। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन दुकान मुकेश कुमार उर्फ तोता ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम के समय दुकान में अपना हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात नौजवान एक मोटरसाईकल पर आए, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुये थे। दोनो नौजवानों मे से एक नौजवान दुकान में दाखिल हुआ और कुछ सामान लेकर वापस चला गया, परंतु कुछ देर बाद ही वह नौजवान दोबारा दुकान में दाखिल हुआ और काऊंटर के अंदर आकर गल्ले के पास खड़ा हो गया। शक होने पर जब वह उठने लगा तो अचानक ही उक्त नौजवान ने उसे मारने की नीयत से किरच से उस पर हमला कर दिया परंतु उसने हि मत दिखाते हुये नौजवान की बांह पकड़ ली और इसी बीच उसके साथ हाथापाई हो गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसी बीच दुकान के बाहर खड़ा नौजवान भी दुकान के अंदर आ गया और उसने भी उसके सिर पर कई वार कर दिये परंतु उसने काबू किए गए लुटेरे को नही छोड़ा। इसी बीच एक लुटेरे ने गल्ला खोल कर उससे नगदी निकाल ली और दुकान के बाहर भाग गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण उसकी पकड़ कुछ ढीली पड़ गई और काबू किया गया लुटेरा भाग कर अपने मोटरसाईकल पर बैठने लगा तो उसने बाहर आकर उसका मोटरसाइकल को पकड़ लिया परंतु पहले लुटेरा अपना मोटरसाइकल वहीं छोड़ कर फरार हो गया। इस घटना का पता लगते ही बड़ी सं या में गांववासी इकटठ्े हो गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी और काबू किया गया मोटरसाइकल भी पुलिस के हवाले कर दिया। खरड़ सदर पुलिस द्वारा इस मामले में मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के आधार पर लुटरों को ढूढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।