उत्तर प्रदेश

UP ATS ने ISI एजेंट को गोरखपुर से दबोचा,

UP ATS Arrested ISI Agent: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. यूपी एटीएस ने गोवा नेवल शिपयार्ड बेस में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर काम करने वाले राम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक किसी पाकिस्तानी महिला जासूस से राम सिंह संपर्क में था. राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों की तस्वीरें और नौसेना बेस का वीडियो बनाकर भेज रहा था.

एटीएस को जानकारी मिली थी कि आईएसआई नौसेना के प्राइवेट शिपयार्डों में काम करने वालों को पैसे का लालच देकर ट्रैप करने की कोशिश कर रही है. बदले में भारतीय नौसेना की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की साजिश का भी इसमें खुलासा किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस खूफिया जानकारी के बदले में पाकिस्तान से राम सिंह को पैसे मिल रहे थे.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में करता था काम

बताया जा रहा है कि राम सिंह के मोबाइल और बैंक खाते से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है. यूपी एटीएस का कहना है कि जल्द ही कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. राम सिंह गोवा शिपयार्ड नेवल बेस में पार्ट टाइम काम करता है. नौसेना के युद्धक जहाजों को इन्सुलेशन लगाने का काम करता था राम सिंह. आरोपी एजेंट राम सिंह के खाते से कई पाकिस्तानी एजेंटों को पैसे भी ट्रान्सफर भी किए गए हैं.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button