बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस बंद, इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली
इजरायल-ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। पीएम ने दोनों देश के नेताओं से भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। वहीं, भारत ने बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस भी बंद कर दी है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत में बीते दो दिन के दौरान 760 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। सोमवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं और कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम तलाशते नजर आए।
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग से मध्य-पूर्व के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर इंडियन कांसुलर एप्लीकेशन सेंटर (आईसीएसी) ने भारतीय वीजा और पासपोर्ट सेवाएं अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन बढ़ाया
नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ अमरीका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई से उपजे पश्चिम एशिया संकट के बीच सोमवार को भी बड़ी संख्या में वहां जाने वाली और वहां से गुजरने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इंडिगो की सोमवार को 162 उड़ानें रद्द रहीं। उसने मंगलवार को भी 47 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर एक पोस्ट में बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली चुङ्क्षनदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन बढ़ा दिया गया है। साथ ही, अब 07 मार्च तक की यात्रा के लिए बिना शुल्क टिकट रद्द कराने या तारीख में बदलाव का विकल्प दिया जा रहा है।