अब मोदी के नाम पर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास, जेवर हवाई अड्डे का बदलेगा नाम

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटर नेशनल एयरपोर्ट होगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूपी कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद नाम बदल जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।
इसमें अग्रिवीर योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। इस दौरान कुल 39 प्रस्ताव पास हुए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। उम्र में तीन साल की छूट मिलेगी। लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पीएम मोदी का यूपी से गहरा रिश्ता
कैबिनेट बैठक के बाद योगी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तीन साल में पहला मौका था, जब मंत्रिपरिषद की बैठक के सीएम मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया- पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता आत्मीय है, जो लगातार गहरा हुआ। उन्होंने यूपी के विकास को प्राथमिकता दी। इसके चलते प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।