कौन है शारदा सिन्हा? जिनके लिए पीएम मोदी ने पूर्ण चिकित्सा सहायता का आश्वासन दिया

Sharda Sinha: आज सुबह से सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा का नाम काफी जोरों शोरों से लिया जा रहा है। दरअसल उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, और जिनकी चिकित्सा के लिए पीएम मोदी ने पूर्ण रूप से सहायता देने का आश्वासन भी किया है। लेकिन बहुत से लोग हैं जिन्हें यह पता ही नहीं है की शारदा सिन्हा कौन है, तो चलिए पूरे विस्तार से हम आपको शारदा सिन्हा के बारे में बताते हैं।
कौन है शारदा सिन्हा?
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
1 अक्टूबर 1952 को बिहार में जन्मी शारदा सिन्हा मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी में गीत गाती थी। जिसके कारण उन्हें “बिहार कोकिला” का उपनाम भी मिला। छठ पर्व को समर्पित उनके गीत बिहार के लोगों के बीच खास तौर पर लोकप्रिय है, और उनके विवाह गीत शादियों में एक मुख्य विशेषता बन गए हैं। छठ पूजा से जुड़े जितने भी लोकगीत बिहार के लोग सुनते हैं, उनमें अधिकतर गानों में शारदा सिन्हा ने ही आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने वसंत ऋतु का जश्न मनाने वाले गीतों में भी अपनी आवाज दी है।
बॉलीवुड में भी गए कई गाने
शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड संगीत में भी योगदान दिया। उन्होंने सलमान खान और भाग्यश्री के 1989 की फिल्म ‘मैने प्यार किया’ में ‘कहे तो उसे सजना’ गाना गया था, उन्होंने तार बिजली गीत के साथ अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में एक लोक स्पर्श भी जोड़ा। हम आपके हैं कौन? के गीत बाबुल जो तुमसे सिखाया में शारदा सिन्हा की आवाज ने कई लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 4 फुटिया छोकर के लिए कौन सी नगरिया गाया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी-सीरीज, एचएमवी और टिप्स के साथ एल्बमों में 62 छठ गीत रिकॉर्ड किया। शारदा सिन्हा का कहना है कि इन गीतों के माध्यम से उन्होंने अपने समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने की पूरी कोशिश की है।