फरीदकोट
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक सोमवार को स्थानीय भगत सिंह पार्क में हुई जिसमें शमशेर सिंह किंगरा संयोजक यूनियन किसान मोर्चा जिला फरीदकोट, भूपिंदर सिंह औलख गांव चाहल जिला अध्यक्ष क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब, राजबीर सिंह गिल संधवां सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में यूनियन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसानों की मांगों को लेकर सडक़ जाम करने की बजाय अब सरकार में मंत्री और जिले के उच्च अधिकारियों और कॉर्पोरेट घराने की चल रही संस्थाओं का ही घेराव किया जाएगा, क्योंकि सडक़ें बंद करने से उनके ही आम लोगों को परेशानी हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब से जिला फरीदकोट की ओर से भी अपील है कि अगर कोई भी निर्णय लेना है, तो कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए जो।
इसके अतिरिक्त संयुक्त किसान मोर्चा जिला फरीदकोट ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पराली प्रबंधन के लिए जो मशीनरी उपलब्ध करवाई गई थी। उनके मोबाइल नंबरों की जारी की गई सूची पर दिए गए नंबरों पर संपर्क न होने के कारण किसानों को परेशानी ही हो रही है। दूसरी ओर मंडियों में धान की खरीद धीमी गति से हो रही है और गेहूं की बुआई का समय बीतता जा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन से अपील है कि धान की खरीद में तेजी लाई जाए और अगर उचित व्यवस्था नहीं की गई है पराली का रख-रखाव नहीं हुआ तो किसान सरकारी दफ्तरों में पराली फेंकने को मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि प्रशासन उन्हें जलाने से रोक रहा है। यह समस्या का समाधान नहीं है।