Ram Rahim Ranjit Murder Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने चर्चित रणजीत सिंह मर्डर केस में दोषी राम रहीम को बरी कर दिया है। राम रहीम के साथ-साथ इस केस में दोषी 4 और लोगों को भी बरी कर दिया गया है।
राम रहीम सहित इन पांचों दोषियों को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्रक़ैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का यह फैसला पलट दिया है। बताया जा रहा है कि, राम रहीम ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गुरमीत राम रहीम के वकील जतिंदर खुराना ने कहा कि, माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बदल दिया है और 2002 के रणजीत सिंह हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और 4 अन्य लोग बरी हो गए हैं। हत्या मामले में शामिल सभी पांच लोगों को बरी कर दिया गया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।