ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, नूरवाला बस स्टैंड में पेश आया दर्दनाक हादसा

थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सुबह मजदूरी के इंतजार में खड़े मजदूर आरिफ (55) को गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रक चालक को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को छोडक़र भाग गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुजाहिर ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा आरिफ पानीपत के नूरवाला में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और दो बेटे हैं। सुबह मजदूरी के लिए वह नूरवाला बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय आरिफ डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड आने लगा तो गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पीछे वाला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को मौके पर ही छोडक़र भाग गया। सूचना पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरिफ के चचेरे भाई मुजाहिर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मृतक के भाई के दर्ज करवाई शिकायत
उधर, हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को मौके पर ही छोडक़र भाग गया। सूचना पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरिफ के चचेरे भाई मुजाहिर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।