आज की ख़बरहिमाचल

देश की पहली 18 राउंड फायर पिस्टल नाहन में लांच

देश की पहली 18 राउंड फायर करने वाली आधुनिक तकनीक की पिस्टल वार एक्स .32 की लॉन्चिंग गुरुवार को नाहन के समीप बनकला में हो गई।सिरमौर जिला ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शेख आर्म्स एंड एम्युनिशन (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड बनकला देश की ऐसी पहली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बनी है जहां पर देश की पहली 18 राउंड फायर करने वाली पिस्तौल लॉन्च हुई है। वार एक्स .32 कैलिबर 7.65 एमएम की लॉन्चिंग शेख आर्म्ड एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड नाहन के प्रबंध निदेशक शकील अहमद शेख द्वारा की गई।

यह पिस्तौल देश की ऐसी पहली पिस्टल है। जिसमें एक साथ 18 गोलियां लोड हो सकती है तथा एक फायर करने के बाद 18 फायर सेमी ऑटोमेटिक तरीके से किया जा सकते हैं । मात्र 850 ग्राम भार वाली यह पिस्तौल बेहद ही आकर्षक डिजाइन में तैयार की गई है ।लोड करने के पश्चात वार एक्स 32 कैलिबर 7.65 एमएम का भार 950 ग्राम होगा इसकी मारके क्षमता 50 मीटर है। जबकि पिस्टल की बायलिस्टिक स्पीड 930 मीटर पर सेकंड व 20500 पीसीआई पाउंड का प्रेशर इस पिस्तौल की गली में होगा। यह इंडिया की सबसे पहले पिस्टल लॉन्च हुई है। लॉन्चिंग के बाद से पूरे देश भर से डीलर व सीधे तौर पर निर्माता को इसके ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button