चंडीगढ़
संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर
नई दिल्ली। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को RBI का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। मल्होत्रा अब शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। बता दें कि शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में अब संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। यह कार्यकाल 11 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा। संजय मल्होत्रा वर्तमान में वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत हैं और उनके पास वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत मामलों में गहरा अनुभव है।