हरियाणा

सोनीपत में रबर की फैक्ट्री में भीषण आग, कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक झुलसे

 सोनीपत। Sonipat Factory Fire: सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र की रबर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए, जिससे 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

फैक्ट्री में रबर होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। 16 श्रमिक नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। आठ को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, कुछ को निजी अस्पतालओं में भर्ती कराया गया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। जिले भर की एंबुलेंस को बुला लिया गया है।

यह भी पढ़ें ...  CM की कैबिनेट ने संभाला कार्यभार
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button