आज की ख़बरहरियाणा

हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल,

NHM employees in Haryana extended the strike for four days: चंडीगढ़। हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के चार दिन पूरे होने के बाद सोमवार को अगले चार दिन के लिए हड़ताल बढ़ा दी है। एनएचएम कर्मचारी एनएचएम सांझा मोर्चा के बैनर तले 26 जुलाई से हड़ताल पर हैं। सोमवार को सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिए जाने पर एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल चार दिन के लिए और बढ़ा दी है।

एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के प्रदेश महासचिव हरिराज, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार वत्स ने बताया कि सभी कर्मचारियों को नियमित किए जाने तक एनटीसी, ग्रेच्युटी, शिशु देखभाल अवकाश के अलावा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 में कवर किया जाए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि एन.एच.एम. कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैद्धांतिक मंजूरी 2 नवम्बर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। जिसे आजतक लागू नहीं किया गया है। वर्ष 2017 से 2022 तक एन.एच.एम. कर्मचारियों द्वारा किये गये आंदोलन/ हड़ताल की अवधि का वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों की भांति जारी किया जाए।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button