हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार आज; CM नायब सैनी की कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लेकर ये खबर
Haryana Cabinet Expansion: जजपा से गठबंधन टूटने और मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद अब नायब सैनी हरियाणा के सीएम हैं। 12 मार्च को नायब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान सैनी के साथ-साथ मंत्री रहे 5 विधायकों (कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल) ने भी फिर से मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अब CM नायब सैनी की कैबिनेट में और कई मंत्री भी शामिल होने जा रहे हैं।
नायब सिंह सैनी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज मंगलवार शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में होगा। इस संबंध में हरियाणा राजभवन की तरफ से औपचारिक तौर पर सूचना जारी कर दी गई है। सूचना में कहा गया है कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राजभवन में होगा।
बताया जा रहा है कि, मंत्रिमंडल विस्तार में 7 से 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। CM नायब सैनी की कैबिनेट में शामिल हो रहे मंत्रियों में नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं पूरी संभावना है कि पुराने मंत्री भी रिपीट किए जाएंगे।