चंडीगढ़, 17 जून।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार से अग्निपथ योजना पूरी तरह वापस लेकर सेना में रेगुलर भर्ती शुरू करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि सरकार बताए कि अग्निपथ योजना जैसा घातक सुझाव किसने कहने पर लागू किया गया। क्योंकि न तो देश की फौज की तरफ से ये मांग आई, न देश के नौजवान ने इसकी मांग की और न ही किसी राजनीतिक दल ने ऐसी मांग की। उन्होंने कहा कि देश की फौज और देश की सुरक्षा कभी राजनीति का विषय नहीं हो सकता। ये देश जय जवान, जय किसान, जय संविधान का है
भाजपा सरकार इसे जय धनवान का देश बनाना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। आगामी संसद सत्र में संपूर्ण विपक्ष मजबूती से लड़ाई लड़ेगा और अग्निपथ योजना को खत्म कराकर ही दम लेगा। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि अग्निपथ योजना न देश हित में है, न देश की फौज के हित में है न देश के नौजवान के हित में है और न ही देश की सुरक्षा के हित में है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से तमाम खबरें बता रही है कि फौज के आंतरिक सर्वे में सामने आया है कि फौज को कई सारी खामियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अब अग्निपथ योजना के आधे-अधूरे रोल बैक पर भी मंथन हो रहा है। इसमें अग्निवीर का कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 7 साल करना, 25 प्रतिशत की बजाय 60 से 70 प्रतिशत को फौज में लेना। आंतरिक सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि अग्निवीरों की ट्रेनिंग भी पर्याप्त नहीं है।