कुरुक्षेत्र, 24 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आईआईएचएस लिटरेरी क्लब द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कविता पाठ सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर डॉ. जिम्मी शर्मा ने विद्यार्थियों को कविता लेखन की कला विकसित करने के लिए अवलोकन, कल्पना, शब्द चयन, बिंब, रूपक, लय तथा भाव-अभिव्यक्ति जैसे रचनात्मक कौशलों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कविता में आसपास की छोटी-छोटी अनुभूतियों और घटनाओं को नए एवं प्रभावशाली तरीके से अभिव्यक्त करना महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को रूपक, उपमा, मानवीकरण तथा इंद्रिय-बिंबों के प्रयोग के साथ-साथ अपनी कविताओं को बार-बार पढ़कर अनावश्यक शब्दों को हटाने और प्रत्येक पंक्ति को अर्थपूर्ण बनाने का अभ्यास करने की सलाह दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न काव्य-रूपों में प्रयोग करते हुए अपनी विशिष्ट रचनात्मक पहचान विकसित करने का आह्वान किया।
कविता पाठ में केशव (बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स, प्रथम सेमेस्टर), कोमिका (बीए इंग्लिश ऑनर्स, प्रथम सेमेस्टर), श्रुति (बीसीए एआई, प्रथम सेमेस्टर), परिणीता यादव (बीए इंग्लिश ऑनर्स, तृतीय सेमेस्टर), जागृति (बीए, प्रथम सेमेस्टर), ज्योति (बीए हिंदी ऑनर्स), अनामिका दास (बीए इंग्लिश ऑनर्स, प्रथम सेमेस्टर), मनीषा (बीएससी फिजिकल साइंस, प्रथम सेमेस्टर), प्राची (बीए, प्रथम वर्ष), नैन्सी (एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स), अवनी (बीएससी लाइफ साइंस, प्रथम सेमेस्टर), खुशी (बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स, तृतीय सेमेस्टर), अनिरुद्ध (बीसीए एआई, प्रथम सेमेस्टर) तथा जतिन (बीए, तृतीय सेमेस्टर) ने भाग लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714