राष्ट्रीय

कांग्रेस को भारत के क़ानून पालन में आपत्ति क्यों: अनुराग ठाकुर

30 मार्च 2024, जम्मू: Congress have any objection: केद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू के इंदिरा चौक व कटरा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमें जम्मू के सांसद व भाजपा प्रत्याशी श्री जुगल किशोर जी का नामांकन कार्यक्रम प्रमुख था। इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष श्री रविन्द्र रैना जी, सह प्रभारी श्री आशीष सूद जी व अन्य गणमान्यों के साथ विशाल जनसभाओं को संबोधित कर जनता से श्री जुगल किशोर जी को भारी मतों से पुनः सांसद बनाने व अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने का आह्वाहन किया।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा की “मोदी जी का जम्मू कश्मीर के साथ विशेष स्नेह है इसलिए उन्होंने यहां से धारा 370 और 35 ए निरस्त किया। “मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के विकास को नए पंख लगाए हैं और यहाँ के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। आज जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 75% तक कमी आई है और पत्थरबाजी बंद है। नागरिकों की मृत्यु में 81% तक की कमी आई है तो वहीं सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु में भी 50% तक की कमी आई है। यह सब सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है।”

यह भी पढ़ें ...  आसाराम के जेल से बाहर आने की उम्मीदों को SC से लगा था झटका, अब पैरोल के लिए आसाराम के वकीलों ने किया ये काम
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button