केजरीवाल का तिहाड़ जेल से संदेश;AAP के सभी विधायकों कहा काम करने को

Arvind Kejriwal Jail Message: दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार और तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर से एक संदेश भेजा है। इससे पहले जब केजरीवाल ईडी की रिमांड पर थे तब उनका संदेश आया था। वहीं पहले की तरह एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर उनका संदेश पढ़ा है। केजरीवाल का यह संदेश आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के लिए हैं। केजरीवाल ने अपने विधायकों से लोगों के लिए कुछ काम करने को कहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सुनीता केजरीवाल ने कहा- आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। उन्होने कहा है- ”मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तक़लीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक अपने इलाके का रोज दौरा करे और लोगों से उनकी समस्याएं पूछे और उन समस्याओं का समाधान करे। मैं केवल सरकारी विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याओं को समाधान करने की बात नहीं कर रहा। हमें लोगों की बाकी समस्याएं भी समझनी होंगी और उनका समाधान करना होगा। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं और मेरे परिवार में कोई किसी वजह से दुखी नहीं होना चाहिए। भगवान सबका भला करें।”