आज की ख़बरपंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभिन्न यूनियनों और वेटरनरी इंस्पेक्टरों से की बातचीत; विभाग को जायज मांगों के समाधान के निर्देश

चंडीगढ़, 26 अगस्त:

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां किसान भवन में पंजाब मंडी बोर्ड के ठेका आधारित कर्मचारियों, मंडी बोर्ड वर्कर्स यूनियन तथा वेटरनरी इंस्पेक्टरों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और उनकी मांगों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बातचीत के दौरान स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कार्यप्रणाली, नियमितीकरण तथा सेवा मामलों से संबंधित मांगों की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करें।

प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कि उनके मांग पत्रों में उठाए गए मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी, स. खुड्डियां ने कहा कि सभी जायज मांगों और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

इन बैठकों में पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी, निदेशक श्री परमदीप सिंह वालिया तथा पशुपालन विभाग एवं पंजाब मंडी बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button