आर्थिक

चीनी एक सप्ताह में 54 रुपए प्रति क्विंटल हुई महंगी

नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी औसतन 54 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हो गई। चीनी के साथ चावल, गेहूं और दालों के दाम भी बढ़ गए जबकि खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। त्योहारी मांग आने से चीनी में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी रही। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 54 रुपए बढ़कर सप्ताहांत पर 5,443 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गुड़ भी 32 रुपए महंगा हुआ। खुदरा बाजार में भी चीनी में 73 पैसे प्रति किलोग्राम की औसत बढ़त रही।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत तीन रुपए बढ़कर सप्ताहांत पर 4,315 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं की कीमत 20 रुपए बढ़कर 2,910 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। आटा भी 28 रुपए महंगा हुआ और 3,377 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 98 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 86 रुपए और उड़द दाल 51 रुपए महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 31 रुपए और मसूर दाल की 10 रुपए बढ़ गई।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बीते सप्ताह सरसों तेल औसतन 110 रुपए और मूंगफली तेल 63 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति में 38 रुपए और सोया तेल में 22 रुपए की तेजी रही। वहीं, पाम ऑयल 20 रुपए फिसल गया। सूरजमुखी तेल की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस पर ही स्थिर रही।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button