हरियाणा

ज्ञान अर्जित करना धन अर्जन करने से अधिक महत्वपूर्ण- राज्यपाल

 

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि ज्ञान की महत्ता धन से भी अधिक है। डिग्री लेने के बाद भी युवा स्वयं को एक विद्यार्थी ही समझें और अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करें व स्वयं को कुशल बनाएं।राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के बाद विद्यार्थी के लिए नए जीवन की शुरुआत होती है, जिसमें वह स्वयं के लिए योग्य रोजगार की तलाश करता है।

 

शिक्षित युवा केवल नौकरी के लिए ही नहीं प्रयास करे, अपितु स्वयं को इतना सक्षम बनाएं कि वे दूसरों को रोजगार देने वाले बने। विद्यार्थियों को सफल जीवन बिताने के लिए अपने चरित्र को हमेशा शुद्ध रखना चाहिए। चरित्रवान युवा ही देश की असली संपत्ति है। युवाओं को अपने संस्कार, माता-पिता व गुरु को कभी नहीं भूलना चाहिए।

 

बुजुर्गों से हमें जो पावन संस्कार मिले हैं, उनको व्यवहारिक जीवन में हमेशा याद रखें। उच्च पद पर पहुंचने के बाद भी विनम्रता का त्याग कभी नहीं करें। विनम्रता और ईमानदारी जैसे गुणों के दम पर ही मनुष्य की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ती है।राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज विश्वविद्यालय में 46 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए, जिनमें से 39 छात्राएं थीं।

यह भी पढ़ें ...  पूर्व सैनिक की विधवा से प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी,गृह मंत्री अनिल विज ने जांच कर केस दर्ज करने के दिए निर्देश
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button