फ्री इलाज से लेकर पुरानी पेंशन तक, हर वर्ग को साधने की कोशिश, सपा का बड़ा सियासी दांव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपना बड़ा सियासी दांव चल दिया है। पार्टी ने गुरुवार को अपने चुनावी घोषणापत्र की उद्देशिका पीडीए का प्रणपत्र जारी की। इसे जन-मन मेनिफेस्टो 2027 नाम दिया गया है। पार्टी का दावा है कि यह घोषणापत्र न्यू इंडिया नहीं, नियो इंडिया बनाने का रोडमैप है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ के सेंट्रम होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र (प्रण पत्र) जारी किया। चुनावी प्रण पत्र में कहा गया है कि हम पीडीए के लोग उत्तर प्रदेश को सुख-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और प्रेम, दया, अपनापन से भरा समावेशी राज्य बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। हालांकि प्रणपत्र में हर वर्ग के लिए बड़े वादों की झड़ी लगाई गई है। महिलाओं और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है ।
हर जरूरतमंद बीमार, गर्भवती महिला, जच्चा-बच्चा और बुजुर्ग को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त इलाज और एम्बुलेंस सुविधा देने का वादा। महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा, मुफ्त शिक्षा और बराबर अवसर की बात। किसान-नौजवान-व्यापारी वर्ग को भी साधने की कोशिश की गई है । किसानों को फसल का लाभकारी दाम और समय पर भुगतान, मजदूरों को मेहनत का सही दाम। युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में निष्पक्ष नौकरी, प्रतीक्षा सूची जारी करने, छात्रवृत्ति, विदेश में पढ़ाई और स्टार्ट-अप का मौका, वहीं फेरी-पटरी वालों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक के लिए बिजनेस फ्रेंडली फास्ट-ट्रैक सिंगल विंडो पॉलिसी और महंगाई से राहत दिलाने के लिए कंपनियों की कमीशनखोरी और दाम बांधकर मुनाफाखोरी पर रोक का ऐलान किया गया है। शिक्षा और कर्मचारी वर्ग पर फोकस करते हुए कहा गया है कि बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और सभी शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन और स्थायी नौकरी देने का वादा। आशा, आंगनबाड़ी, नर्सिंग स्टाफ, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए भी सम्मानजनक वेतन, समायोजन, सामाजिक सुरक्षा और सबसे बड़ा वादा-पुरानी पेंशन बहाली। कानून-व्यवस्था पर हाईटेक प्लान बनाने का वादा किया गया है । पुलिस को एआई, बॉडी-कैम, सीसीटीवी, फोरेंसिक लैब और डेटा से लैस करने, पुलिस को राजनीतिक और जातिगत दबाव से मुक्त करने की बात। महिला सुरक्षा के लिए 1090 और डायल 112 को और मजबूत करने तथा फास्ट-ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय का वादा किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714