भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 7 नवंबर*
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि ‘आप’ को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा पंजाब की 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ती है या किसी के साथ गठबंधन करके। आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के लिए किए गए अपने ऐतिहासिक विकास कार्यों के आधार पर जनता की कचहरी में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार रिपीट होने जा रही है और भगवंत मान दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोगों के प्रति जवाबदेही पर बोलते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि 1947 की आजादी के बाद पंजाब के इतिहास में भगवंत मान पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो आम जनता के सीधे संपर्क में हैं। पहले किसी मुख्यमंत्री से सीधा मिलना असंभव होता था, लेकिन आज मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, सड़कों पर खड़े लोगों से भी रुक कर मिलते हैं और आज हर पंजाबी यह महसूस करता है कि यह उनके अपने मुख्यमंत्री हैं। जो काम पिछली सरकारें 70 सालों में नहीं कर सकीं, वे काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने महज 5 सालों में पूरे कर दिखाए हैं। इनमें 88 फीसदी नहरी पानी खेतों तक पहुंचाना, 600 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा देना शामिल है। ऐसे क्रांतिकारी काम भारत के इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गठबंधन को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर चुटकी लेते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व खुद पूरी तरह से भ्रम में है। एक तरफ वे 117 सीटों पर अकेले लड़ने की बात करते हैं और अगले ही पल गठबंधन करने की बात करने लगते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा चाहे अकेले लड़े या किसी के साथ गठबंधन करके, पंजाब के लोग भाजपा को कभी वोट नहीं देंगे। पंजाब के लोग आज भी नहीं भूले हैं कि दिल्ली की सीमाओं पर 750 के करीब किसानों की शहादत भारतीय जनता पार्टी के कारण ही हुई थी। इसके अलावा, भाजपा द्वारा बीबीएमबी, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दे खड़े किए गए और आज तक पंजाब के सारे फंड रोक कर रखे हुए हैं। इसलिए, पंजाब विरोधी नीतियां चलाने वाली भाजपा को पंजाब के समझदार लोग चुनावों में कभी भी जीतने नहीं देंगे।