रांची
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने झारखंड के मांडू में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बटेंगे, तो कटेंगे वाले नारे पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बंटेंगे तो कटेंगे। लेकिन बांटने वाले भी ये लोग हैं और काटने वाले भी यही लोग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ऐसा नारा देते हैं, क्योंकि यही भाजपा-आरएसएस का एजेंडा है। आपको इनका एजेंडा तोडऩा है। जब तक आप ऐसा नहीं करेंगे, ये आपका शोषण करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि हमने जनता को जो भी गारंटी दी हैं, वे सभी हम पूरी करेंगे। खडग़े ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आम नागरिकों के कल्याण के बजाय अमीरों के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया और मोदी को झूठों का सरदार करार दिया।
खडग़े ने पीएम मोदी द्वारा किए गए अधूरे वादों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सालाना दो करोड़ नौकरियां, हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए, काला धन वापस लाने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। खडग़े ने सवाल किया कि भाजपा घुसपैठ की बात करती है, तो केंद्र और असम में उसकी सरकारें अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहीं। खडग़े ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्ता छीनना चाहती है, लेकिन कोई भी हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अमीरों के कल्याण के लिए काम करती है।