आज की ख़बरपंजाब

रेप आरोपी एसजीपीसी पंथ से खारिज, पांच सिंह साहिबान का बड़ा फैसला, अकाल तख्त के ग्रंथी पर भी गिरी गाज

अमृतसर

श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से रविवार सख्त फैसला सुनाया गया है। अनैतिक संबंध और रेप के गंभीर आरोपों में घिरे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह चावला को पंथ से निष्कासित कर दिया गया है। उनके साथ ही श्रीअकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को भी अश्लील चैट करने के आरोप में पंथ से निकाल दिया गया है। पांच सिंह साहिबान ने साफ किया है, कि दोनों अब किसी भी धार्मिक संस्था में शामिल नहीं हो सकेंगे और न ही कोई धार्मिक सेवा कर सकेंगे रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबान की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारी जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज, गोल्डन टेंपल के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरबख्शीश सिंह और पांच प्यारे भाई मंगल सिंह मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बैठक में श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर लगे बजर कुरहित महापाप के आरोपों पर विचार किया गया। सिख रेहत मर्यादा के अनुसार चार बजर कुरहितों में से एक भी करने वाला व्यक्ति सिखी से खारिज माना जाता है। फैसले में कहा गया, कि जब तक अमरजीत सिंह इस मामले में निर्दोष साबित होकर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश नहीं होते, तब तक उन्हें खालसा पंथ से खारिज किया जाता है। सिख संगत को आदेश दिया गया है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता न रखा जाए। अमरजीत सिंह पर जीवनभर के लिए सिख संस्थाओं में काम करने पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।

जत्थेदार ने दी सख्त हिदायत

जत्थेदार ने सभी एसजीपीसी सदस्यों और सिख संस्थाओं, जत्थेबंदियों और संप्रदायों को आदेश दिया, कि अपना चरित्र साफ और शुद्ध रखें। उन्होंने कहा, कि अगर किसी को लगता है, कि कोई व्यक्ति इस तरह के आचरण में शामिल है, तो उसे खुद पीछे हट जाना चाहिए, ताकि किसी भी संस्था पर कोई दाग न लगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक मानविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इस घटना के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button