सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य में 3 से 9 अगस्त तक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने अगस्त में विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि एक अगस्त से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन के दाम 12,300 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए हैं। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर परिवहन लागत तथा अन्य कारणों से इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस साल एक अप्रैल के बाद से विमान ईंधन के मूल्य का अपडेट देना बंद कर दिया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विमान ईंधन के दाम तेजी से बढ़े। जून के बाद हालांकि इसमें कुछ नरमी जरूर आयी है लेकिन यह अब भी ऊंची बनी हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय में 35 से 40 प्रतिशत इसी मद में खर्च होता है। बढ़ी लागत को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने शुक्रवार को ही अपने वाईड-बॉडी विमानों का परिचालन बंद करने की घोषणा की है। ऐसे में विमान ईंधन के दाम बढ़ने से विमान सेवा कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जिसका असर हवाई किराये पर भी दिख सकता है।