हरियाणा

हरियाणा में गौ वंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में की 10 गुणा बढ़ोत्तरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी में 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। गौ हत्या करने पर 10 साल तक की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 632 गौशालाएं है। गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। बेसहारा गौ वंश की देखभाल के लिए बजट में वृद्धि की गई है। इसमें उन गौशालाओं को अधिक बजट दिया जाएगा, जो बेसहारा गौ वंश की देखभाल करेंगी। पंचायत या अन्य संस्थाएं भी गौशाला बनाकर पशुओं की देखभाल करेंगी, उन्हें भी अनुदान दिया जाएगा।

 

 

 

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पशुधन को केवल पशुधन न कहें, क्योंकि यह किसानों व पशुपालकों के साथी होते हैं, परिवार के सदस्य होते हैं। इतना ही नहीं, भारत में पशुओं की महत्ता बहुत अधिक है। हमारे यहां पशुओं की पूजा होती है। गाय को तो माता का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय का ए-टू दूध बहुत लाभकारी है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। इसका अनुसंधान भी करवाया गया है। ए-टू दूध के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है, व अन्य गंभीर बीमारियों में भी यह लाभकारी है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति का मचा धमाल, उमड़ी अपार भीड़
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button