राजनीतिराज्य

ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख की चोरी सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर

ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख की चोरी सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख कैश और साढ़े सात लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया । शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं। बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वे परिवार के साथ रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। इधर, रविवार की सुबह वे रायपुर से भाटापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। फिर शाम करीब छह बजे वापस अपने घर कल्याण बाग पहुंचे। तब मकान का ताला टूटा मिला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वहीं अंदर कमरे का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। चोरों ने घर से पांच लाख रुपए नगद और साढ़े सात लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आसपास सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ट्रांसपोर्टर ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। इस दौरान कमरे में सामन बिखरे पड़े थे। पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद चोरी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि, चोरों का कोई सुराग मिल सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर

ट्रांसपोर्टर ने अपने मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है। घर में चार कैमरे लगे हैं। उन्होंने कैमरे में चोरों के कैद होने की आशंका जताई और डीवीआर में रिकॉर्डिंग होने की बात कही। लेकिन, बदमाश अपने पकड़े जाने और पहचान होने के डर से घर में रखे डीवीआर भी साथ ले गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

घर सूनसान छोड़ना हुआ मुश्किल

शहर में लगातार चोरी, हत्या जैसी वारदात हो रही हैं। ऐसे में मकान को सूना छोड़ना भी मुश्किल हो गया है। ट्रांसपोर्टर ने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख की चोरी सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर लेकिन, उन्हें क्या पता था कि चोर डीवीआर भी चोरी कर ले जाएंगे। ऐसे में शहर में घर से निकलना भी खतरे से कम नहीं है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button