आर्थिक

7000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपए से भी कम

नई दिल्ली। Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 950 घंटे तक स्टैंडबाय और 748 मिनट तक YouTube वीडियो चला सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले और Android 16 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Lava Smart 4 Pro की कीमत और उपलब्धता

Lava Smart 4 Pro के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। इसे Neelam Blue और Konark Gold दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर ऑफलाइन बाजार के लिए लॉन्च किया है। यानी ग्राहक इसे देशभर में Lava के रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। फोन के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी, जबकि एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी Free Service @ Home की सुविधा भी दे रही है। इसके तहत ग्राहक घर बैठे ही फोन की सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

7,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की Li-Ion बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 950 घंटे तक स्टैंडबाय और 748 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।

कैमरा और प्रोसेसर भी जान लें

Lava Smart 4 Pro में UNISOC T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और अतिरिक्त 4GB वर्चुअल RAM मिलती है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Android 16 और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट

यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें विज्ञापन और अनचाहे ऐप्स नहीं मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H ड्रॉप और शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का भी वादा कर रही है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button