चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव 18 जनवरी को,AAP के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

चंडीगढ़। मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से भी नामांकन भरा गया। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से कुलदीप , सीनियर डिप्टी मेयर के लिए नेहा और डिप्टी मेयर पद के लिए पूनम ने नामांकन भरा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डा. एस.एस. आहलूवालिया, आप नेता चंद्रमुखी के साथ सभी पार्षद मौजूद रहे। इस बार सबसे बडी चर्चा यह है कि आप पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठजोड़ होगा या नहीं. इस पर दोनों ही पार्टियों का यही कहना था कि आज शाम तक इस पर पिक्चर साफ हो जाएगी। और सबसे बड़ी बात कि लखबीर सिंह उर्फ बिल्लू के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल में जाने के बाद से आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद शहर से गायब थे जो सभी आज नामांकन के दौरान दिखे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस दौरान आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डा. एस एस आहलूवालिया ने कहा कि इस बार मेयर आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। और इसको लेकर उनके उम्मीदवारो की ओर से नामांकन भर दिया गया है। कांग्रेस के साथ हाईकमान की मीटिंग अभी भी चल रही है और आज शाम इस पर फैसला होगा। और यह गठबंधन इंडिया अलायंस के तहत किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने भी कहा कि इस बार मेयर उन्ही का बनेगा और मेयर बनते ही वह शहर के विकास के कार्य करेंगें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप ने कहा कि बहुमत चाहे हमारे पास कम है लेकिन इच्छाशकित उनके पास ज्यादा है और मेयर वह ही बनेगें।