चंडीगढ़

सेक्टर 17सी चंडीगढ़ में किया 25 रक्तदानियों ने रक्तदान

चंडीगढ़,  ट्राईसिटी के अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से मिलकर गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से एमओएच के सामने सेक्टर 17 सी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 27 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया 2 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने से मना कर दिया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ब्लड बैंक जीएमएसएच सेक्टर 16 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर शिवानी की देखरेख में 25 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रमेश सुमन, वरीन्द्र कुमार गांधी, सत्य भूषण खुराना, सुरेश शर्मा, मधु खन्ना, कमलेश कुमारी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button