रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित

पंचकूला 18 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के पावन अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल एण्ड रिसर्च सेंटर, पंजाब के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में लंबे समय से निरंतर और अद्वितीय योगदान देने के लिए सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, ऋषि प्रभु विश्वास व साध्वी प्रीति विश्वास को संस्था के उत्कृष्ट मानवीय कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। विशेष रूप से कैंसर के इलाज के दौरान मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लेटलेट्स की भारी आवश्यकता होती है। ऐसे समय में विश्वास फाउंडेशन जैसी संस्थाएं समाज में देवदूत बनकर सामने आती हैं, जो बिना रुके स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अनमोल जीवन बचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने फाउंडेशन के सभी स्वयंसेवकों की सराहना की और भविष्य में भी इस नेक कार्य को जारी रखने की प्रेरणा दी।
विश्वास फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है तथा युवाओं और आम नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। संस्था का उद्देश्य रक्तदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और अधिक से अधिक लोगों को मानवता की इस सेवा से जोड़ना है।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने इस सम्मान के लिए ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के इंचार्ज डॉक्टर नवीन बंसल का आभार व्यक्त किया। यह सम्मान संस्था के उन हजारों निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं को समर्पित है, जो एक पुकार पर रक्तदान के लिए आगे आते हैं। फाउंडेशन का एकमात्र संकल्प यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त या प्लेटलेट्स की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। भविष्य में भी रक्तदान एवं मानव सेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।