चंडीगढ़। Dhangar Society Meeting: डड्डू माजरा से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके युवा कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती ने अपने 100 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। तोती शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनकी भाजपा में ज्वाइनिंग के मौके पर भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन और प्रदेशाध्यक्ष ने तोती सहित उनके समर्थकों का भाजपा में पटका डाल कर स्वागत किया।
टंडन ने कहा कि तोती ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन में अपना योगदान देने के लिए अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने का जो निर्णय लिया है,वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार तोती ने डड्डू माजरा से नगर निगम का चुनाव लड़कर 4500 वोट हासिल किए।टंडन ने बताया कि उन्होंने बिना किसी डिमांड रखे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें और उनकी टीम को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला,महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भारत रत्न अटल जिला मंडल नंबर 24 के शिव कुमार नागपाल एडवोकेट और उनकी पूरी टीम आज भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में इन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकम चंद ने बताया कि भाजपा में ज्वाइन करने पर प्रदेशाध्यक्ष ने इनका पटका पहनाकर स्वागत किया और भाजपा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा।