भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गुरुवार (5 जून) को रवाना होने वाली है। इस दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड दौरे से जुड़ी कई बड़े सवालों के जवाब दिए। इंग्लैंड सीरीज से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई। मुंबई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा है कि बल्लेबाजी क्रम को लेकर फैसला हमारी टीमों के बीच आपसी मुकाबलों और 10 दिवसीय शिविर के बाद होगा।
रोहित और कोहली के बिना उतरने पर गिल ने कहा कि दबाव हर दौरे पर होता है, अनुभवी खिलाडिय़ों की जगह भरना मुश्किल होता है। उन्होंने हमें कई मैच जिताएं हैं और हमें दबाव में खेलने का अनुभव होता है। दो सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं, ऐसे में उनकी कमी खलेगी, लेकिन टीम अच्छी है और अनुभव और टैलेंट का अच्छा मिक्स है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714