आज की ख़बरपंजाब

केस रफा-दफा करने पर 1.50 ठगे, मोहाली में पीडि़त ने उठाए सवाल, इनसाफ को लगाई गुहार

मोहाली

पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम दम तोड़ती दिखाई दे रही है। भ्रष्ट लोग ऊंचे पदों पर बैठे जजों के नाम का भी इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाते, जहां कुछ लोगों ने एक पीडि़त से संपर्क कर इंसाफ दिलाने के लिए लाखों रुपए वसूल लिए। जब पीडि़त ने इसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया तो उल्टा विजिलेंस उसे ही केस में फंसाकर समझौता करने का दबाव बना रही है। आज मोहाली प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीडि़त गुरमीत सिंह ने बताया कि जब माननीय जज रवीइंदर सिंह, रोपड़ की कोर्ट में केस चल रहा था, तो बलविंदर सिंह, डिप्टी कोर्ट, रोपड़, जसपाल सिंह और मनवीर ढींडसा, एडवोकेट रोपड़ ने उन्हें इस केस से बरी करवाने के लिए कथित तौर पर 1.50 लाख रुपए मांगे थे, जिसमें से उन्होंने गूगल पे और कैश के जरिए 1.20 लाख रुपए ले लिए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बाद में जज के ट्रांसफर के बाद बाकी 30 हजार रुपए को लेकर बातचीत बिगडऩे पर, मैंने इस धोखाधड़ी के खिलाफ विजिलेंस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जहां डीएसपी विनोद कुमार, रोपड़ ने मुझे बुलाकर पूछताछ की और अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा। बाद में उन्होंने कथित तौर पर मुझसे शिकायत वापस लेने के लिए कहा और कहा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया, तो केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लगभग एक महीने बाद, डीएसपी विजिलेंस गणेश कुमार ने उन्हें सेक्टर-68 मोहाली में पूछताछ के लिए बुलाया और उन्होंने भी शिकायत वापस लेने और दिए गए पैसे वापस कराने की बात कही।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button