पंजाब

Hola Mohalla : श्रद्धालुओं को मिलेगी हर सुविधा, श्रीआनंदपुर साहिब में फायर स्टाफ अलर्ट

श्रीआनंदपुर साहिब

होला मोहल्ला के पवित्र त्योहार के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए फायर ब्रिगेड ने श्रीआनंदपुर साहिब में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला एरिया और आसपास के सेंसिटिव इलाकों में कुल 20 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। इन फायर टेंडर का फायर ऑफिसर कौर सिंह और अमरप्रीत सिंह ने फील्ड लेवल पर इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के दौरान गाडिय़ों की टेक्निकल कंडीशन, पानी की उपलब्धता, आग बुझाने के उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की अच्छी तरह से जांच की गई। फायर स्टाफ को अलर्ट रहने और एमरजेंसी में तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए जरूरी गाइडलाइंस भी दीं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फायर अधिकारियों ने बताया कि मेला एरिया में टेम्परेरी दुकानें, लंगर वाली जगहें और भीड़भाड़ वाले इलाके खास तौर पर सेंसिटिव माने गए हैं और वहां एक्स्ट्रा सर्विलांस किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने संगत और व्यापारियों से अपील की है कि वे फायर सेफ्टी नियमों का पालन करके एडमिनिस्ट्रेशन का सहयोग करें। किसी भी एमरजेंसी में तुरंत पास के फायर टेंडर या कंट्रोल रूम से संपर्क करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि होला मोहल्ला के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार शांति और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button