आर्थिक
Royal Enfield की बिक्री में उछाल, कंपनी ने फरवरी में बेच डाली 1,00,905 यूनिट्स

चेन्नई। रॉयल एनफील्ड ने इस वर्ष फरवरी माह में 1,00,905 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है, जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने पिछले वर्ष फरवरी में 90,670 मोटरसाइकिलें बेची थीं। इस बार फरवरी की कुल बिक्री में 9657 मोटरसाइकिलों का निर्यात भी शामिल है। मोटरसाइकिल विनिर्माता आइशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बी. गोविन्दराजन ने कहा, “फरवरी में इस वित्तीय वर्ष में हमने जो सकारात्मक गति देखी है, वह जारी है, जो विभिन्न बाजारों में निरंतर मांग और हमारे बढ़ते वैश्विक समुदाय को दर्शाती है।” चालू वित्त वर्ष के 11 महीना में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 11,26,325 रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 9,08,879 की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें