आर्थिक

एआई डाटा सेंटर के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा अडानी समूह

 अहमदाबाद

अडानी समूह ने साल 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित, हाइपरस्केल, एआई के लिए तैयार डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 100 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस स्वदेशी एआई अवसंरचना का उद्देश्य उभरते ‘इंटेलिजेंस रिवॉल्यूशन’ में देश को दुनिया में अग्रणी बनाना है। इसमें कहा गया है कि यह निवेश 2035 तक सर्वर निर्माण, उन्नत विद्युत अवसंरचना, स्वदेशी क्लाउड प्लेटफॉर्म और सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब डॉलर के निवेश को प्रोत्साहित करेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि दुनिया एक ऐसी इंटेलिजेंस रिवॉल्यूशन में प्रवेश कर रही है, जिसका प्रभाव किसी भी पूर्व औद्योगिक क्रांति से अधिक है। जो राष्ट्र ऊर्जा और कम्प्यूट के संतुलन में महारत हासिल करेंगे, वे अगले दशक को आकार देंगे। भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की स्थित में है। उन्होंने बताया कि कंपनी स्वदेशी पर केंद्रित पूर्ण पांच-स्तरीय एआई स्टैक में विस्तार कर रही है। यह रोडमैप अडानीकोनेक्स के मौजूदा दो गीगावाट राष्ट्रीय डेटा सेंटर पर आधारित है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button