खेल

हौसले बुलंद, चुनौतियां भी नहीं कम, T-20 WC में आज तक न्यूजीलैंड से नहीं जीत सकी है टीम इंडिया

अहमदाबाद

सूर्यकुमार यादव की अगवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वल्र्ड कप 2026 फाइनल में जगह बना ली है। भारत का सामना अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से आठ मार्च को होगा। सेमीफाइनल में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खूब दम दिखाया था। अब भारत के सामने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड की आखिरी चुनौती है। इस चुनौती को पार कर भारत लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगा। हालांकि टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होने वाला है। टी-20 वल्र्ड कप 2026 में भारत का पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। न तो ग्रुप स्टेज में और न ही सुपर-8 में यह दोनों टीमें भिड़ी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक फाइनल देखने मिलने की उम्मीद है। हालांकि टी-20 वल्र्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड ने भारतीय फैंस की धडक़ने बढ़ाई हुई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दरअसल, भारत आज तक टी-20 वल्र्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड को एक भी मैच नहीं हरा पाया है। न्यूजीलैंड की टीम इस वल्र्ड कप में धमाकेदार फॉर्म में चल रही है। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में उन्होंने नौ विकेट से हराया था। 170 का टारगेट उन्होंने 12.5 ओवर में ही चेज कर दिया था। अब देखना होगा कि आठ मार्च को अहमदाबाद में भारतीय टीम इतिहास को पलटेगी या फिर न्यूजीलैंड अपने विनिंग रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी।

टी-20 वल्र्ड कप में तीन बार भिड़ंत

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

टी-20 वल्र्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कुल तीन बार हुई है और इन तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने भारत को हार का मुंह दिखाया है। पहली बार भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 वल्र्ड कप में आमना-सामना 2007 में हुआ था। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। हालांकि भारत उस वल्र्ड कप में चैंपियन बना था। इसके बाद सीधा 2016 टी-20 वल्र्ड कप में भारत की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ी थी। दूसरी बार भी कीवियों ने हार का स्वाद भारत को चखाया था और 47 रन से धूल चटाई थी। तीसरी और आखिरी बार 2021 टी20 वल्र्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। यह आंकड़े भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हैड कोच गौतम गंभीर का भी दिमाग हिला देगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button