हरियाणा में एलपीजी गैस सिलेंडरों को मारामारी, इजराइल-ईरान युद्ध के चलते गहराया संकट

एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है। मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडरों पर पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हरियाणा के झज्जर जिले में मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होम डिलीवरी की सुविधा भी लगभग बंद हो गई है, क्योंकि होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कॉल व व्हाट्सअप के जरिये बुकिंग कराने के दौरान दिए गए नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही। एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है। इस कारण गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। गैस एजेंसियों पर लोगों को एक सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में इस समय कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है।
नारनौल में प्रतिदिन 60 से 80 कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। लेकिन अब आपूर्ति नहीं होने के कारण किल्लत बनी हुई है। वहीं, घरेलू उपयोग के लिए सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। हालांकि एक बार सिलिंडर भरवाने के बाद उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर भरवा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर की खपत प्रतिदिन 500 से 600 के आसपास रहती है। सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नियमित बनी हुई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अगर सप्ताह भर में हालात नहीं सुधरे तो घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, गैस की किल्लत के कारण आमजन भी अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सिलेंडर को घंटों इंतजार
गैस एजेंसियों पर लोगों को एक सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में इस समय कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। नारनौल में प्रतिदिन 60 से 80 कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई की जाती है।